CityNews

फ्लाईओवर निर्माण से राँची के 16 इलाकों में जलापूर्ति बाधित, टैंकर से सप्लाई जारी | Water Supply Disrupted in 16 Areas of Ranchi Due to Flyover Work

राँची में बहुबाजार–सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर के निर्माण कार्य के कारण हटिया पाइपलाइन को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा, जिससे सोमवार को शहर के 16 इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रही। हालांकि प्रशासन ने दो दिन पहले ही इसकी सूचना दे दी थी, इसके बावजूद कई क्षेत्रों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार, बहुबाजार से योगदा सत्संग तक तीन स्थानों पर पाइप शिफ्टिंग का कार्य तेज़ी से जारी है। सोमवार सुबह से ही मजदूर लगातार काम कर रहे हैं और संभावना जताई जा रही है कि 31 मार्च की शाम तक जलापूर्ति फिर से सामान्य हो जाएगी।
इस समस्या से सिरमटोली, पीपी कंपाउंड, कडरू, अशोक नगर, चर्च रोड, कर्बला चौक, कोनका रोड, इस्लामनगर, नया टोली, आदर्श नगर, कांटाटोली, चुटिया, लोवाडीह, सामलौंग, मुकचुंदटोली और डोरंडा जैसे इलाके प्रभावित हुए हैं।
पानी की कमी को देखते हुए नगर निगम ने 53 वार्डों में 65 टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की व्यवस्था की है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन