राँची स्थित भगवान बिरसा जैविक उद्यान से खुशखबरी सामने आई है। 28 नवंबर 2025 को मादा शेर ‘सबरी’ ने एक शावक को जन्म दिया। जन्म के 10 दिन बाद शावक की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उसे विशेष देखभाल के लिए माँ से अलग कर अस्पताल में रखा गया।
वन विभाग की टीम, पशु चिकित्सकों और कर्मचारियों के लगातार प्रयासों से शावक अब पूरी तरह स्वस्थ है। अब उसे उसकी माँ के पास नर्सरी में रखा जा रहा है, जहाँ उसकी निगरानी की जाएगी।
दर्शकों के लिए शावक को सीधे देखने के बजाय सीसीटीवी के जरिए टीवी स्क्रीन पर दिखाने की व्यवस्था की गई है। उद्यान निदेशक श्री जब्बार सिंह ने इसे बेहद हर्ष का विषय बताया है।

