आयतुल्लाह उज़्मा सैय्यद अली ख़ामेनेई के निधन पर आज मस्जिद-ए-जाफ़रिया में ज़ुहर की नमाज़ के बाद शोक सभा आयोजित की गई। इसके पश्चात मस्जिद से कर्बला चौक तक विरोध जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। प्रदर्शनकारी हाथों में ख़ामेनेई के पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरे और “खामेनेई जिंदाबाद” तथा “अमेरिका-इजरायल मुर्दाबाद” के नारे लगाए। इस मौके पर इमाम जुमा व जमाअत सैय्यद तहज़ीबुल हसन रिज़वी ने कहा कि ख़ामेनेई का इंतकाल पूरे आलम-ए-तशीअ के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
मस्जिद-ए-जाफ़रिया में आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई को श्रद्धांजलि, कर्बला चौक तक जुलूस | Condolence Meet and Protest Rally for Ayatollah Ali Khamenei

