राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज राँची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजनों का श्रवण किया और उनके विचारों को स्मरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि बापू का सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करता है। उनके आदर्श सदैव मानवता, शांति और सद्भाव के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

