महाशिवरात्रि के मद्देनज़र राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के साथ पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण एवं यातायात ने पहाड़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, श्रद्धालुओं के प्रवेश व निकास मार्ग तथा जुलूस के रूट का निरीक्षण किया। ड्यूटी में तैनात पुलिस बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। मौके पर पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, डीएसपी ट्रैफिक, सुखदेव नगर थाना प्रभारी, ट्रैफिक गोंदा थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान उपस्थित थे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों का पालन करने की अपील की है।
महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा | Security Arrangements Reviewed at Pahari Mandir on Mahashivratri

