CityNews

मांडर में आजीविका न्याय सलाह केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीण महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का सहारा | Livelihood Justice Advisory Centre Inaugurated in Mandar, Boost for Rural Women Empowerment

राँची जिला के मांडर प्रखंड में मंगलवार को ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। मांडर आजीविका न्याय सलाह केंद्र, एकल सुविधा केंद्र और मांडर आजीविका महिला संकुल संगठन के कार्यालयों का विधिवत उद्घाटन किया गया। हाल में हुई मंत्रिमंडल बैठक में न्याय सलाह केंद्र स्थापित करने को मंजूरी दी गई थी।

कार्यक्रम में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जबकि कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की भी उपस्थिति रही।

मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार ठोस पहल कर रही है। उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन के माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसरों के साथ न्याय और विभिन्न सरकारी सेवाओं तक उनकी सरल और सुलभ पहुंच सुनिश्चित की जा रही है।

कार्यक्रम के दौरान OSF परियोजना के तहत रांची मंडल से जुड़ी 115 महिला उद्यमियों को कुल 59,72,000 रुपये की सामुदायिक उद्यम निधि प्रदान की गई। साथ ही लाभुक महिलाओं के बीच आजीविका से जुड़ी विभिन्न परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। मंत्री ने कहा कि यह सहायता महिलाओं को स्वरोजगार, आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करने में महत्वपूर्ण साबित होगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन