॥जय माँ दिउड़ी॥
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने प्राचीन सोलह भुजी मां दिउड़ी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। वे हर बार की तरह इस बार भी अपने दोस्तों के साथ माता के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे। धोनी की एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

