CityNews

मुख्य सचिव आवास से 60 साल पुराने तीन विशाल वृक्षों का वैज्ञानिक तरीके से गेतलसूद डैम में प्रत्यारोपण | 60-Year-Old Trees Safely Transplanted from Chief Secretary Residence to Getalsud Dam, Ranchchi

राजधानी राँची में मुख्य सचिव आवास परिसर से करीब 60 वर्ष पुराने तीन विशाल वृक्ष को वैज्ञानिक विधि अपनाते हुए सुरक्षित रूप से गेतलसूद डैम परिसर में प्रत्यारोपित किया गया। इस जटिल प्रक्रिया में जड़ों की सुरक्षा के लिए विशेष रूट-बॉल तैयार की गई और क्रेन व हाइड्रोलिक उपकरणों की मदद से वृक्ष को सावधानीपूर्वक स्थानांतरित किया गया।

प्रत्यारोपण के बाद उपयुक्त मिट्टी उपचार और नियमित देखभाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि पेड़ नए स्थान पर स्वस्थ रूप से विकसित हो सके। यह कार्य सॉफ्टलाइट ग्लोबल प्रा. लि. की विशेषज्ञ टीम द्वारा संपन्न किया गया।

कंपनी के निदेशक ओसामुद्दीन हक ने बताया कि वृक्ष प्रत्यारोपण अत्यंत तकनीकी और संवेदनशील प्रक्रिया है, जिसमें सटीक योजना और निरंतर निगरानी आवश्यक होती है। वहीं वन प्रमंडल पदाधिकारी श्रीकांत वर्मा ने इसे परिपक्व वृक्षों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना संभव है, बस इच्छाशक्ति और वैज्ञानिक दृष्टिकोण चाहिए।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन