CityNews

मोराबादी मैदान में भव्य “नमो पतंग महोत्सव”, मकर संक्रांति पर उमड़ा जनसैलाब | Grand “Namo Patang Mahotsav” Celebrated on Makar Sankranti at Morabadi Ground

राँची के मोराबादी मैदान में 15 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में “नमो पतंग महोत्सव” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए और आस्था व उत्साह के साथ पर्व मनाया गया।

महोत्सव के दौरान समिति की ओर से लोगों के बीच नमो पतंग, लटेर, धागा, साथ ही कंबल और तिलकुट का वितरण किया गया। वहीं मकर संक्रांति के विशेष अवसर पर खिचड़ी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप वितरण किया गया।

कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समिति के संरक्षक एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सहित अजय मारू, मुकेश काबरा, ऐश्वर्य सेठ, पूनम आनंद, रामेंद्र कुमार, नीरज कुमार, नीरज चौधरी, वासुदेव भला, आनंद वर्मा, सतीश, संजय सिंह (लालू), कमलजीत सिंह (शंटी), राजू रजक, प्रमोद सारस्वत, संजय पोद्दार, सत्येंद्र सिंह गुड्डू, मनोज कुमार, रामा बगड़िया, संतोष सेठ, अमित चौधरी, मनीष लोधा, कुमुद झा और भानु प्रकाश जालान समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन