CityNews

‘रईसी का उल्टा पिरामिड’ पुस्तक का लोकार्पण, राँची में व्यंग्य साहित्य पर संगोष्ठी | Launch of ‘Raisi Ka Ulta Pyramid’ in Ranchi, Seminar on Satirical Literature

आज लेखक अनूप कुमार ‘अनु’ द्वारा लिखित व्यंग्य साहित्य की पुस्तक ‘रईसी का उल्टा पिरामिड’ का लोकार्पण समारोह कडरू स्थित होटल पर्ल रीजेंसी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अरुण कुमार ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विनोद कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में वक्ताओं के रूप में दिलीप तेतरवे, प्रणव प्रियदर्शी, डॉ महफूज़ आलम और कुमार विजेंद्र ने अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम का संचालन डॉ कमल बोस ने किया। इस अवसर पर व्यंग्य साहित्य की प्रासंगिकता और सामाजिक सरोकारों पर केंद्रित संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें ‘रईसी का उल्टा पिरामिड’ की विषयवस्तु, शैली और समकालीन संदर्भों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने पुस्तक को समाज की असमानताओं और दिखावटी समृद्धि पर तीखी, किन्तु सार्थक टिप्पणी बताते हुए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन