पुरुलिया में चुनावी हुंकार भरने के बाद दिल्ली रवाना होने से पहले देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का राँची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और मधु कोड़ा, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल तथा विधायक सीपी सिंह भी मौजूद रहे।

