CityNews

झारखंड पुलिस को मिले 1,485 आधुनिक वाहन, हेमंत सोरेन ने दिखाई हरी झंडी | 1,485 Modern Vehicles Flagged Off for Jharkhand Police by Hemant Soren

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। शुक्रवार को झारखंड विधानसभा परिसर, राँची में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने झारखंड पुलिस को 1,485 आधुनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर उन्होंने रिमोट का बटन दबाकर राज्य के विभिन्न जिलों में बनने वाले नए पुलिस थानों की आधारशिला भी रखी। साथ ही पुलिस विभाग में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक संसाधनों और बेहतर ढांचे से पुलिस व्यवस्था और मजबूत होगी तथा आम जनता को सुरक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन