राँची के डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मनिटोला में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। शनिवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पति ने हथियार निकालकर पत्नी पर फायरिंग कर दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। डोरंडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
राँची के डोरंडा में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या की, इलाके में सनसनी | Husband Shoots Wife Dead in Doranda, Ranchi

