ये खूबसूरत नज़ारा किसी और राज्य का नहीं, बल्कि अपने ही झारखंड का है, गेतलसूद डैम के पास का, जो राँची से महज 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
राँची के आसपास ऐसी कई अनछुई जगहें हैं, जो प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं, लेकिन आज भी लोगों की नज़रों से दूर हैं। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर सुकून के पल तलाश रहे हैं, तो ये जगहें आपके लिए बिल्कुल उपयुक्त हो सकती हैं।

