CityNews

राँची के बिल्डर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप, राहुल दुबे गिरोह पर FIR | Ranchi Builder Alleges ₹5 Crore Extortion Threat by Rahul Dubey Gang

राँची के बिल्डर राफे कमाल से कुख्यात राहुल दुबे गिरोह द्वारा पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। रंगदारी नहीं देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस संबंध में बिल्डर ने अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिकी के अनुसार, राफे कमाल की पंडरा इलाके में एक जमीन है, जिसे लेकर पिछले कुछ दिनों से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। धमकी देने वालों में तौसिफ, नईम, बादशाह और आसिफ के नाम शामिल बताए गए हैं।

एफआईआर में उल्लेख है कि 6 जनवरी को जब राफे कमाल जमीन पर पहुंचे, तो वहां मौजूद लोगों ने उनसे कहा कि वे राहुल दुबे गैंग और अमन साहु गैंग से बात कर लें। इसके बाद गिरोह का नाम लेकर उन्हें वहां से भगा दिया गया।

पीड़ित के अनुसार, उसी दिन शाम को एक अज्ञात नंबर से उनके मोबाइल पर मैसेज आया। मैसेज भेजने वाले ने खुद को राहुल दुबे गिरोह का सदस्य प्रकाश शुक्ला बताया और पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। इसके बाद 17 जनवरी को उनके भाई की रेकी का वीडियो भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन