राँची के विकास नगर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब क्रिकेट खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और गोली चलने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, दो गुटों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही पत्थरबाजी में तब्दील हो गई। इसी दौरान हवाई फायरिंग की गई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
बताया जा रहा है कि एक युवक पर 10-15 लोगों ने हमला कर लेदर बेल्ट से पिटाई की, जिसके बाद मामला और उग्र हो गया। हालांकि राहत की बात यह है कि गोली किसी को नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है, दोनों से पूछताछ जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है। राँची पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

