नगर निगम के जलापूर्ति विभाग की टीम ने टैगोर हिल रोड, मोरहाबादी स्थित वार्ड संख्या–3 में जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई स्थानों पर अवैध पानी कनेक्शन पाए गए। जांच में कमला अपार्टमेंट, दिव्यांजली अपार्टमेंट, सुनैना अपार्टमेंट, परिवार गार्डन अपार्टमेंट, मां तारामनी अपार्टमेंट, बसंती इन्क्लेव, संगीता विला और ऐश्वर्या रेजेंसी में अवैध जल उपयोग की पुष्टि हुई।
नगर निगम द्वारा सभी संबंधित व्यक्तियों /परिसरों को नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही मौके से 6 अवैध पानी की मोटर भी जब्त की गईं। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि अवैध जल कनेक्शन और मोटर का उपयोग नियमों का उल्लंघन है और भविष्य में इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के दौरान वार्ड के अभियंता, पाइपलाइन निरीक्षक और नगर निगम की इन्फोर्समेंट टीम मौजूद रही।

