CityNews

राँची नगर निगम ने मनाया सेवानिवृत्त कर्मचारी गौरव दिवस | Ranchi Municipal Corporation Celebrates Retired Employees’ Gaurav Diwas

राँची नगर निगम द्वारा आज 16 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में सेवानिवृत्त कर्मचारी गौरव दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने की, जिसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इस पहल के लिए नगर निगम प्रशासन का आभार जताया और अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए। उन्होंने शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए, साथ ही पेंशन से संबंधित समस्याओं की जानकारी भी अधिकारियों को दी।

इस अवसर पर प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों का अनुभव नगर निगम के लिए अमूल्य है। उनके सुझावों से भविष्य की योजनाओं को और बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने पेंशन से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

प्रशासक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से निगम की जमीन, भवन या अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जे की जानकारी देने की अपील भी की। कार्यक्रम में उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू सहित अन्य अधिकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन