CityNews

राँची-बुंडू नगर निकाय चुनाव: 925 पोलिंग पार्टियां रवाना, मतदान के लिए प्रशासन तैयार | Ranchi & Bundu Municipal Polls: 925 Polling Parties Dispatched, Administration Ready

ये आपके अधिकार और आपके वोट के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं —

आप वोट डालने जाएंगे ना?

राँची और बुंडू में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान से एक दिन पूर्व रविवार सुबह 7 बजे से 925 पोलिंग पार्टियां और सेक्टर मजिस्ट्रेट की टीमें अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गईं, जिससे चुनावी प्रक्रिया जमीनी स्तर पर पूरी तरह सक्रिय हो गई। करीब 10 हजार मतदानकर्मियों व सुरक्षा बलों को मतपेटी, ईवीएम और अन्य जरूरी सामग्री के साथ सुरक्षित बूथों तक पहुंचाने के लिए 850 वाहनों की व्यवस्था की गई है। सभी वाहन मोरहाबादी मैदान में एकत्रित किए गए थे, जहां से चरणबद्ध तरीके से दलों को भेजा गया। हर पोलिंग पार्टी के साथ सुरक्षा बल तैनात हैं, जबकि सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखेंगे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन