राँची में अकीदत के साथ मनाई जा रही ईद-उल-फितर, अमन-चैन की दुआ
आज ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी राँची में सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा करने पहुंचे। नमाज के दौरान देश और प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की दुआ मांगी गई।
ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर भी रौनक देखने को मिली, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खास उत्साह नजर आया। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
ईद का यह पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देता है, जिसे लोगों ने पूरे दिल से अपनाया।

