झारखंड की राजधानी राँची में आयोजित पार्टी के भव्य अभिनंदन समारोह में तेजस्वी यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे, जिनके उत्साह, विश्वास और समर्थन ने पूरे कार्यक्रम को ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की पावन और क्रांतिकारी धरती राँची पर पार्टी की झारखंड इकाई द्वारा आयोजित यह समारोह बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्पण को पार्टी की असली ताकत बताते हुए सभी का आभार जताया।
तेजस्वी यादव ने कहा कि आदरणीय लालू प्रसाद की जनहितैषी विचारधारा, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता के प्रति प्रतिबद्धता को देशभर में व्यापक समर्थन मिल रहा है, जो सभी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने सभी न्यायप्रिय साथियों से लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए सामाजिक न्याय, समानता, बंधुत्व, पारदर्शिता और समावेशी विकास की दिशा में मिलकर काम करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के बाद तेजस्वी यादव ने राँची के धुर्वा स्थित मटन-चावल होटल धुर्वा मटन में भोजन किया और वहां के खाने की तारीफ की।

