राँची के बाईपास रोड स्थित अरगोड़ा चौक के पास आज एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच लगे पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और चालक पूरी तरह सुरक्षित है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को नियंत्रित किया, जिसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका।
News Shared by : Sawan Kumar

