राँची में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह, राँची के नेतृत्व में आज बाइक रैली निकाली गई।
यह बाइक रैली बिरसा चौक से शुरू होकर अरगोड़ा चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक गई। रैली के माध्यम से आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
इस दौरान उपस्थित पुलिसकर्मियों ने लोगों से अपील की कि वे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

