घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमत में लगभग ₹60 तक बढ़ोतरी की खबर सामने आई है, जिससे देशभर के उपभोक्ताओं के साथ-साथ झारखंड और राँची के लोगों पर भी असर पड़ेगा। गैस की कीमत बढ़ने से आम परिवारों के रसोई बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है।
वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी करीब ₹115 तक बढ़ोतरी हुयी है, जिसका असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर पड़ सकता है।
राँची में 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत ₹910.50 से बढ़कर 970.5 हो गयी है वहीँ कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 2039.50 हो गयी है। झारखंड के बोकारो, धनबाद, देवघर, गुमला और खूंटी जैसे जिलों में भी घरेलू सिलेंडर की कीमत लगभग इसी स्तर पर है।

