CityNews

राँची में LPG होम डिलीवरी अनिवार्य, कालाबाजारी पर सख्ती | LPG Home Delivery Mandatory in Ranchi, Strict Action Against Black Marketing

राँची जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता, समय पर होम डिलीवरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने को लेकर शनिवार को उपायुक्त मंज़ूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में गैस कंपनियों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि हर हाल में उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। किसी भी उपभोक्ता को गोदाम या डिपो से सिलेंडर उठाने के लिए नहीं भेजा जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को तत्काल गैस की आवश्यकता हो, तो वह एजेंसी से 5 किलोग्राम का छोटा सिलेंडर ले सकता है, लेकिन 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर केवल घर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

प्रशासन ने कालाबाजारी और ब्लैक मार्केटिंग पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि दोषी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी संचालक या कर्मचारी के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही गैस गोदामों में भीड़ नियंत्रित करने के लिए जरूरत पड़ने पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती के निर्देश भी दिए गए हैं।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि आने वाले दिनों में गैस सप्लाई प्रभावित हो सकती है। ऐसे में उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पैनिक बुकिंग न करें और निर्धारित सीमा के अनुसार ही गैस बुक करें।

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि गैस के लिए कहीं लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। सभी उपभोक्ताओं को घर तक ही डिलीवरी दी जाएगी। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन