राँची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार कोर्ट को ईमेल के माध्यम से धमकी भेजी गई है। सूचना मिलते ही राँची पुलिस और बम निरोधक दस्ता तुरंत मौके पर पहुंचा और कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले 6 फरवरी और 28 फरवरी को भी राँची सिविल कोर्ट को इसी तरह की धमकियां मिली थीं। साथ ही समाहरणालय भवन और पासपोर्ट कार्यालय को भी धमकी दी गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
राँची सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन | Bomb Threat to Ranchi Civil Court Again, Police Launch Search Operation

