हिनू बिरसा चौक स्थित प्रेमसंस मोटर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्कूटी में अचानक आग लग गई। चलते-चलते स्कूटी से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिसे देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पानी डालकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण तकनीकी खराबी बताया जा रहा है।
राँची: हिनू बिरसा चौक के पास चलते स्कूटी में लगी आग, मची अफरा-तफरी | Ranchi: Scooter Catches Fire Near Hinoo Birsa Chowk, Panic Among Locals

