राँची में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बीती रात वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन ने देर रात लगभग 02:00 बजे जिले में कार्यरत पीसीआर वाहनों तथा उनमें प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और जवानों के गश्ती कार्यों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पीसीआर 02 में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करते नहीं पाया गया। कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने के कारण वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
इस दौरान जिले में कार्यरत सभी पीसीआर एवं हाईवे पेट्रोल में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों और जवानों को रात्रि गश्ती के दौरान पूरी तरह सजग एवं सतर्क रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का सख्त निर्देश दिया गया।

