मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, राँची में रामनवमी महोत्सव के मद्देनज़र विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडलों ने 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा में मुख्यमंत्री को सपरिवार शामिल होने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने हर्षपूर्वक स्वीकार किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का प्रतीक है। उन्होंने अधिकारियों और समिति सदस्यों से अपील की कि असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए, ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
बैठक में महावीर मंडल सहित विभिन्न समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

