राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 28 से 30 दिसंबर तक झारखंड दौरे को लेकर राजधानी राँची में सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए राँची में हाई अलर्ट घोषित किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए राँची जोनल आईजी मनोज कौशिक, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी राकेश रंजन और अन्य अधिकारियों ने तैनात जवानों की ब्रीफिंग की। जवानों को राष्ट्रपति के रूट, सुरक्षा प्रोटोकॉल और जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी प्रमुख चौराहों और कट्स पर वायरलेस सेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई है।
राष्ट्रपति 28 दिसंबर की शाम राँची पहुंचेंगी और लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी। उनके दौरे में जमशेदपुर और गुमला के कार्यक्रम भी शामिल हैं।

