CityNews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का झारखंड आगमन, राँची में भव्य स्वागत | President Droupadi Murmu Visits Jharkhand, Grand Welcome in Ranchi

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का आज झारखंड की पावन धरती पर आगमन हुआ। राँची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने उनका भव्य स्वागत किया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति राँची से सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और वहां से कदमा मरीन ड्राइव होते हुए श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगी। मंदिर परिसर में आयोजित शिलान्यास समारोह में वे शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित करेंगी तथा प्रसाद ग्रहण करेंगी। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इसके बाद राष्ट्रपति बारीडीह स्थित मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज जाएंगी, जहां वे परिसर का भ्रमण करेंगी, पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगी और छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन करेंगी। तय कार्यक्रम के अनुसार वे पुनः सोनारी एयरपोर्ट होते हुए राँची लौटेंगी और शाम को जैसलमेर (राजस्थान) के लिए प्रस्थान करेंगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन