CityNews

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: Ranchi में Rose at Road अभियान, चालकों को गुलाब देकर किया गया जागरूक

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को जिले में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी राँची श्री अखिलेश कुमार के नेतृत्व में ‘रोज ऐट रोड’ कार्यक्रम का आयोजन शहरी थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना था। इस दौरान वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें हेलमेट, सीट बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरणों के उपयोग और सड़क परिवहन नियमों का पालन करने की अपील की गई।
अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन