CityNews

रोशनी खलखो की विजय यात्रा, पिस्कामोड़ से अल्बर्ट एक्का चौक तक जश्न | Roshni Khalkho’s Victory Rally from Piskamore to Albert Ekka Chowk

राँची नगर निगम चुनाव में महापौर पद पर जीत हासिल करने के बाद रोशनी खलखो ने शनिवार को ओटीसी ग्राउंड, पिस्कामोड़ से भव्य विजय यात्रा निकाली। पूरे रास्ते समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और जश्न का माहौल बना रहा। इस विजय जुलूस में राज्य मंत्री संजय सेठ, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, राँची विधायक सीपी सिंह, महानगर जिला अध्यक्ष वरुण साहू और पूर्व खिजरी विधायक रामकुमार पाहन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। नेताओं ने इस जीत को जनता के भरोसे की जीत बताया।

रोशनी खलखो ने कहा कि यह सफलता राँचीवासियों के विश्वास और लंबे संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर काम करने का संकल्प दोहराया। पिस्कामोड़ से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचकर संपन्न हुई, जहां जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन