CityNews

लांस नायक अल्बर्ट एक्का पर बनी फिल्म ‘जरी गांव’ की टीम ने संजय सेठ से की मुलाकात | Film Team on Albert Ekka Meets Sanjay Seth in Delhi

लांस नायक अल्बर्ट एक्का की वीरता पर आधारित फिल्म ‘जरी गांव’ की टीम ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से उनके आवास पर मुलाकात की। यह फिल्म परमवीर चक्र से सम्मानित 14वीं बटालियन, ब्रिगेड ऑफ द गार्ड्स के वीर सैनिक अल्बर्ट एक्का की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है, जिसकी पृष्ठभूमि 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से जुड़ी है। फिल्म में गंगासागर की लड़ाई में उनके साहसिक नेतृत्व और बलिदान को दर्शाया गया है। निर्देशक सुमंत रतूड़ी ने इसे अपने पिता बीरेंद्र मोहन रतूड़ी के लेखन से प्रेरित होकर बनाया है। मंत्री संजय सेठ ने इस पहल की सराहना करते हुए टीम को शुभकामनाएं दीं।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन