विश्व पुस्तक मेला 2026, नई दिल्ली में साहित्यिक माहौल के बीच राँची की कवयित्री श्रीमती सुषमा सिन्हा के तीसरे काव्य संग्रह “समय से भारी सपने” का भव्य लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रकाशन संस्थान के श्री हरिश्चन्द्र शर्मा सहित देश के कई वरिष्ठ साहित्यकार और कवि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री लीलाधर मंडलोई, श्री रविंद्र त्रिपाठी, श्री शंकर, श्री नर्मदेशर, श्री मदन कश्यप, श्री हरियश राय, श्री विमल कुमार, श्री बी. आर. दीपक और श्री अनिल अनलहातु की गरिमामयी उपस्थिति रही।
लोकार्पण समारोह के दौरान वक्ताओं ने काव्य संग्रह की विषयवस्तु, भावबोध और सामाजिक संवेदनाओं पर विस्तार से चर्चा की। साहित्यकारों ने कहा कि “समय से भारी सपने” समकालीन जीवन के संघर्ष, आशा और मानवीय संवेदनाओं को सशक्त अभिव्यक्ति देता है। राँची की कवयित्री श्रीमती सुषमा सिन्हा ने सभी आगंतुकों और पाठकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे अपनी साहित्यिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी भी उपस्थित रहे।

