CityNews

सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी पर सख्ती, राँची में CCTV से निगरानी और ₹8000 जुर्माना | Ranchi Cracks Down on Public Littering, ₹8000 Fine via CCTV Monitoring

राजधानी राँची में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब शहर में कूड़ा या बिल्डिंग मटेरियल डंप करने वालों की पहचान सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जा रही है और मौके पर ही जुर्माना लगाया जा रहा है।

निगम के अनुसार रांची स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में मेन रोड, स्टेशन रोड, भारत माता चौक, बड़ा तालाब चौक, कचहरी और हरमू रोड क्षेत्र में अभियान चलाकर कुल ₹8000 का चालान काटा गया।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार का कचरा या अपशिष्ट फेंकने पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। शहरवासियों से अपील की गई है कि स्वच्छ और सुंदर शहर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें, ताकि स्वच्छ सर्वेक्षण में राँची को अग्रणी स्थान दिलाया जा सके।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन