CityNews

सिरमटोली ब्रिज हादसे में युवक की मौत, स्कूटी सीखते समय हुआ दुर्घटना | Youth Dies in Road Accident at Sirmatoli Bridge, Ranchi

राँची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित सिरमटोली ब्रिज पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान क्लाजिस केरकेट्टा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक ब्रिज पर स्कूटी चलाना सीख रहा था, तभी अचानक उसकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई और वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। थाना प्रभारी पूनम कुजूर ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन