CityNews

सुप्रियो भट्टाचार्य का केंद्र सरकार पर हमला, वैश्विक संकट पर मांगा श्वेत पत्र | Supriyo Bhattacharya Slams Centre, Demands White Paper on Global Crisis

राँची में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने वैश्विक संकट को लेकर सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकसभा में संबोधन के बावजूद देश को स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। ऊर्जा, पेट्रोलियम, खाद संकट और विदेशों में फंसे भारतीयों को लेकर ठोस योजना सामने नहीं आई है।

ईरान से भारतीय छात्रों की वापसी को उन्होंने बड़ी उपलब्धि मानने से इनकार किया और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भारत की चुप्पी पर भी सवाल उठाया। आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि संसाधनों की कमी और रोजगार पर असर साफ दिख रहा है।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र से श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। चुनाव को लेकर उन्होंने झारखंड में गठबंधन को मजबूत बताते हुए असम में सभी दलों के खिलाफ चुनाव लड़ने की बात कही।

#Jharkhand #Ranchi #JMM #Politics #IndiaNews #Ranchiupdates

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन