स्वच्छता सर्वेक्षण 2025–26 को ध्यान में रखते हुए राँची नगर निगम ने हरमू नदी की सफाई और संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू किया।आज नगर निगम प्रशासक सुशांत गौरव स्वयं मौके पर पहुंचे और सफाई कार्य का निरीक्षण किया।
अभियान में 100 से अधिक सफाई मित्रों ने हरमू मुक्तिधाम से कडरू रेडिसन ब्लू क्षेत्र तक नदी की सफाई की। मशीनों और श्रमिकों की मदद से प्लास्टिक, गाद और पुराने कचरे को हटाया गया।
प्रशासक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नदी में कचरा डालने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और नदी किनारे अवैध अतिक्रमण व खटालों के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाए।
इस मौके पर अपर प्रशासक संजय कुमार, उप प्रशासक रविंद्र कुमार और गौतम प्रसाद साहू सहित नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। नगर निगम ने नियमित सफाई और निगरानी जारी रखने का फैसला भी लिया है।

