भारतीय युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और आत्मविश्वास से दुनिया को परिचित कराने वाले युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आज राँची में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र प्रणाम अर्पित किया।
कार्यक्रम के दौरान संजय सेठ ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भरता और चरित्र निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने युवाओं से स्वामी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस पुण्य अवसर पर रामकृष्ण मिशन, राँची के प्रमुख स्वामी भावेशानंद जी, महानगर भाजपा अध्यक्ष श्री वरुण साहू, ग्रामीण पूर्वी जिलाध्यक्ष श्री धीरज महतो सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा भी शामिल हुए।

