CityNews

2 से 8 फरवरी तक आम जनता के लिए खुला लोक भवन उद्यान, पहले दिन 2559 लोग पहुंचे | Lok Bhavan Garden Open for Public from Feb 2 to 8, 2559 Visitors on Day One

माननीय राज्यपाल महोदय के निर्देशानुसार लोक भवन उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन के लिए 2 फरवरी से 8 फरवरी 2026 तक खोल दिया गया है। उद्घाटन के पहले ही दिन उद्यान में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और कुल 2559 नागरिकों ने उद्यान का भ्रमण किया।

उद्यान भ्रमण का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र उद्यान में प्रवेश लोक भवन के गेट संख्या–2 से सुरक्षा जांच के बाद अपराह्न 1 बजे तक ही किया जाएगा। प्रशासन द्वारा आगंतुकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल महोदय स्वयं भी लोक भवन उद्यान का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते नजर आए। उन्होंने उपस्थित नागरिकों से संवाद कर उद्यान की व्यवस्था को लेकर उनकी राय और सुझाव भी प्राप्त किए।
उद्यान खुलने से शहरवासियों को प्राकृतिक वातावरण में समय बिताने का विशेष अवसर मिला है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन