CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!
रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोराबादी एवं बरियातू ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का शनिवार को भव्य समापन हुआ। देशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और रोमांच से भरपूर प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में छह श्रेणियों (अंडर-14, 17 और 19 – बालक एवं बालिका वर्ग) में मुकाबले खेले गए।
समापन समारोह का शुभारंभ दोपहर 2 बजे हुआ, जिसका संचालन बिशप वेस्टकॉट गर्ल्स स्कूल नामकुम ने किया। मुख्य अतिथि श्री क्रिस्टोफर ए. फ्रांसिस, सचिव – बिहार एवं झारखंड क्षेत्र ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए फाइनल मुकाबले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर तकनीकी अधिकारियों को सम्मानित किया गया और विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
फा. फुलदेव सोरेंग, एसजे ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि “अनुशासन, समर्पण और सहयोग किसी भी आयोजन की सफलता की कुंजी है।” कार्यक्रम का समापन CISCE ध्वज अवरोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम और खिलाड़ियों की उमंग से गूंज उठा।
रिजल्ट हाइलाइट्स:
U-14 गर्ल्स: 1st कर्नाटक एवं गोवा | बॉयज: 1st ओडिशा
U-17 गर्ल्स: 1st कर्नाटक एवं गोवा | बॉयज: 1st नॉर्थ इंडिया
U-19 गर्ल्स: 1st कर्नाटक एवं गोवा | बॉयज: 1st नॉर्थ इंडिया

