CityNews

Gas Cylinder Availability in Ranchi | DC Reviews Supply Situation

राँची जिले में रसोई गैस सिलेंडरों की उपलब्धता एवं आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा को लेकर गुरुवार देर शाम उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में गैस सिलेंडरों की संभावित कमी, आपूर्ति व्यवस्था की स्थिति तथा आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने उपभोक्ताओं से घबराकर गैस बुकिंग नहीं करने की अपील की। इंडेन गैस के अधिकारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में बुकिंग होने के कारण तकनीकी सुधार की प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही लोग सामान्य रूप से गैस बुकिंग कर सकेंगे।

गैस की पर्याप्त आपूर्ति
बैठक में बताया गया कि राँची में रसोई गैस की आपूर्ति पर्याप्त है। इंडेन गैस के लगभग डेढ़ लाख उपभोक्ताओं के बीच प्रतिदिन करीब 10500 गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार अधिक संख्या में बुकिंग होने के कारण आपूर्ति पर अस्थायी प्रभाव पड़ा है, जो जल्द सामान्य हो जाएगा।

वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के लगभग 25000-25000 उपभोक्ताओं के बीच प्रतिदिन 2000 से अधिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है।
आपात स्थिति में छोटे सिलेंडर की सुविधा

जरूरत पड़ने पर उपभोक्ता 5 लीटर के छोटे गैस सिलेंडर भी प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम के 5 लीटर वाले सिलेंडर बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। उपभोक्ता आधार कार्ड दिखाकर यह सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।

पाइपलाइन गैस कनेक्शन की सुविधा
राँची में 24000 से अधिक घरों में पाइपलाइन के माध्यम से गैस कनेक्शन उपलब्ध है। अधिकारियों ने बताया कि जिन अपार्टमेंट में पाइपलाइन गैस की सुविधा है, वहाँ रहने वाले लोग टोल फ्री नंबर 18001231211 पर संपर्क कर कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं।
कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने गैस की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के खिलाफ सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी रसोई गैस की कालाबाजारी या अवैध भंडारण की जानकारी मिलती है तो लोग अबुआ साथी (9430328080) पर इसकी सूचना दें। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो तथा उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर गैस उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था), अनुमंडल पदाधिकारी राँची सदर, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
CityNews Events Politics

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन