HOCKEY INDIA LEAGUE 2025–26 का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 16 जनवरी 2026 तक राँची के मोरहाबादी स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल और सुचारु आयोजन को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी राँची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार देर शाम स्टेडियम का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह, निदेशक बी.एन. भूषण, हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ आयोजन से जुड़ी तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने स्टेडियम की व्यवस्थाओं, दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों की सुविधाओं, मीडिया प्रबंधन, सुरक्षा, यातायात और लॉजिस्टिक व्यवस्था की समीक्षा की।
उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि HOCKEY INDIA LEAGUE का आयोजन राँची और झारखंड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक राँची श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री पारस राणा, पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री प्रवीण पुष्कर, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची श्री उत्कर्ष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पांडेय, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री बादल राज सहित हॉकी इंडिया के अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएंगी।

