NCC राँची ग्रुप हेडक्वार्टर्स ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती “जनजातीय गौरव वर्ष” पर निकाली प्रेरणादायक शौर्य यात्रा
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती (15 नवंबर 1875) के पावन अवसर पर NCC राँची ग्रुप हेडक्वार्टर्स द्वारा एक भव्य एवं प्रेरणादायक शौर्य पथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 500 एनसीसी कैडेटों ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। यह आयोजन “जनजातीय गौरव वर्ष” के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य आदिवासी समाज के योगदान को सम्मान देना है।
पथ यात्रा खेलगाँव से शुरू होकर खेलगाँव चौक, हटवार/होटवार होते हुए बिरसा मुंडा जेल तक पहुँची, जहाँ कैडेटों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का नेतृत्व कर्नल राजीव कुमार, लेफ्टिनेंट कर्नल परवीन एम. एवं रिसालदार जुगल ने किया।
आयोजन का उद्देश्य युवाओं को भगवान बिरसा मुंडा के साहस, बलिदान और देशभक्ति से प्रेरित करना रहा।

