Jharkhand Ranchi

मुंबई में बनेगा झारखंड भवन, वाशी में जमीन आवंटित | Jharkhand Bhawan to be Built in Mumbai, Land Allotted in Vashi

मुंबई में बनेगा झारखंड भवन, वाशी में जमीन आवंटित, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में झारखंड भवन निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। नवी मुंबई के वाशी इलाके में 63.65 डिसमिल जमीन राज्य सरकार को मिल गई है। लंबे समय से लंबित यह मामला अब सुलझ गया है और जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। वर्ष 2024 में इस भवन के निर्माण के लिए 136 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था, हालांकि अब लागत में वृद्धि की संभावना जताई जा रही है।

इस झारखंड भवन में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और सात मंजिलें होंगी। इसमें वीवीआईपी और वीआईपी के लिए एग्जीक्यूटिव व डीलक्स कमरे बनाए जाएंगे। बेसमेंट में 27 कार और 137 बाइक की पार्किंग की सुविधा होगी। ग्राउंड फ्लोर पर डाइनिंग हॉल, किचन, जिम और वीआईपी वेटिंग लाउंज होंगे। इसके अलावा सेमिनार, एग्जीबिशन हॉल और डॉरमेट्री जैसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी, जिससे झारखंड से जुड़े लोगों और विशिष्ट अतिथियों को ठहरने में सुविधा मिलेगी।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल
Events Politics Ranchi

रांची में धूमधाम से मनाया जाएगा पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन, होगा नमो पार्क का शुभारंभ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन