CityNews Local Alerts Politics

खेलगांव में एनसीसी कैडेट्स ने मनाया वंदे मातरम् के 150 वर्ष का जश्न | NCC Cadets Celebrate 150 Years of Vande Mataram at Khelgaon, Ranchi

राँची के खेलगांव में वंदे मातरम् के 150वें वर्षगांठ के अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का कल आयोजन किया। इस अवसर पर लगभग 200 कैडेट्स — 3 झारखंड गर्ल्स बटालियन, 19 झारखंड बटालियन, 2 एयर झारखंड बटालियन एवं 1st नेवल झारखंड बटालियन — ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग और वंदे मातरम् गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने सभी में राष्ट्रीय गौरव की भावना जागृत की।

कार्यक्रम का संचालन कर्नल राजीव कुमार एवं सुबेदार जुगल देबबर्मा के मार्गदर्शन में हुआ। एनसीसी कैडेट्स ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि वे देशभक्ति, अनुशासन और सेवा की भावना के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक बने रहेंगे।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल