CityNews Local Alerts Politics

घाटशिला उपचुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, कई नेता झामुमो में शामिल | Major Political Shift Ahead of Ghatshila Bypoll as BJP Leaders Join JMM

घाटशिला उपचुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका दिया है। 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले कोल्हान इलाके में भाजपा को यह झटका तब लगा जब पार्टी के कई नेताओं ने झामुमो का दामन थाम लिया।

झामुमो में शामिल होने वालों में पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्वी सिंहभूम भाजपा जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चक्रवर्ती, घाटशिला मंडल अध्यक्ष कौशिक सिन्हा, मुसाबनी के पूर्व मंडल अध्यक्ष तुषार पात्रों, भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेश महाली और जमशेदपुर जंबू अखाड़ा अध्यक्ष बंटी सिंह शामिल हैं। इनके अलावा कई स्थानीय कार्यकर्ता भी भाजपा छोड़ झामुमो से जुड़ गए।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में इन सभी नेताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और जनसंपर्क क्षमता से पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी और जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू भी मौजूद रहीं। नए सदस्यों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से प्रभावित होकर झामुमो में शामिल हुए हैं।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
CityNews

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल