Local Alerts Ranchi

चाँद के पास चमका शुक्र ग्रह राँची में दिखा खूबसूरत खगोलीय नजारा Venus shines beside the Moon beautiful celestial view spotted in Ranchi

सोमवार की शाम राँची के आसमान में एक खूबसूरत खगोलीय नजारा देखने को मिला। पतले चाँद के ठीक पास एक बेहद चमकीली रोशनी नजर आई, जिसने आसमान की ओर देखने वालों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कई लोगों ने इस खूबसूरत नजारे को अपने मोबाइल कैमरे में भी कैद किया।

दूर से देखने पर यह चमकीली रोशनी किसी सितारे जैसी नजर आ रही थी, लेकिन असल में यह शुक्र ग्रह (Venus) था। सोमवार शाम चंद्रमा और शुक्र एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आए। इस खगोलीय घटना को चंद्रमा-शुक्र की युति (Moon-Venus Conjunction) कहा जाता है।

सूर्यास्त के बाद पश्चिमी आसमान में दिखाई दिया यह नजारा कुछ समय के लिए बेहद आकर्षक रहा।

Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल