Local Alerts Ranchi

चुटिया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़, 250+ सिलेंडर जब्त | LPG Black Marketing Busted in Chutia, 250+ Cylinders Seized

चुटिया में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 250 से अधिक सिलेंडर जब्त।

राँची के चुटिया इलाके में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो स्थानों पर छापेमारी की। साईं कॉलोनी और पावर हाउस क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई के दौरान एक गोदाम से 250 से अधिक गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इन सिलेंडरों को अवैध रूप से जमा कर ऊंचे दामों पर ब्लैक में बेचा जा रहा था। सिटी डीएसपी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई, जिससे गैस जमाखोरी और कालाबाजारी के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

इस छापेमारी में राँची के एसडीएम कुमार रजत और सिटी डीएसपी के वी रमन भी शामिल रहे। फिलहाल पुलिस इस गिरोह में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है। प्रशासन ने इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Ranchi Updates

Ranchi Updates

About Author

Ranchi Updates - A platform which keeps you updated about our city- Ranchi.

You may also read

Local Alerts

राँची के कई इलाकों में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

हटिया स्थित 132/33 केवी ग्रिड सब-स्टेशन में शनिवार, 13 सितंबर 2025 को मरम्मत कार्य किया जाएगा। ग्रिड अधिकारियों के मुताबिक
Ranchi

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !!

CISCE नेशनल हॉकी टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन, खिलाड़ियों ने दिखाई उमंग और जुनून !! रांची के मरांग गोमके जयपाल